वाराणसी। समाजवादी मजदूर सभा उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मजदूर पंचायत का आयोजन कर रही हैं। जिसकी शुरुआत जनपद वाराणसी के विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी से प्रारंभ हुई।

मजदूर पंचायत के वाराणसी प्रभारी डॉ अमित यादव जी राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी मजदूर सभा रहें। कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय मजदूर नेता स्वर्गीय चौधरी रामाशंकर यादव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित गया। इस मजदूर पंचायत का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव टाइगर ने किया एवं संचालन सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश यादव ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अमित यादव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में बदलाव तथा मजदूर विरोधी चार लेबर कोड जैसे फैसलों से स्पष्ट हैं कि मोदी सरकार मजदूरों की हितैषी नहीं हैं। मजदूरों के अधिकारों की रक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए समाजवादी लोगों को आगे आना होगा। उत्तर प्रदेश के मजदूरों के हक, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए समाजवादी मजदूर सभा कृत संकल्पित हैं। वर्तमान भाजपा सरकार किसान और मजदूर विरोधी है। किसानों और मजदूरों की हालत जैसा भाजपा में हो गई है पहले कभी ऐसी नहीं रही। नोएडा में मजदूरों का आंदोलन इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण है। देश के सभी जगहों पर आज मजदूर मजबूर हो गया है।

इस अवसर समाजवादी मजदूर सभा के नव मनोनीत पदाधिकारियों को क्रांतिकारी शुभ कामनाएँ देते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने आशा व्यक्त की कि वे समाजवादी विचारधारा और आदर्शों को गांव-गांव तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाएँगे।
अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहेंगे और मजदूर विरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते हुए अंबानी और अडानी के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लाने वाली भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।
कार्यक्रम में मनोज कुमार शर्मा, रमाशंकर चौहान, धनंजय चौहान, लाल बाबू मौर्य, प्रदीप जायसवाल, रामबली प्रजापति, शैलेश चौबे, रोहित कुमार बिंद, आलोक कुमार पटेल, दीपक यादव काजू, नीलिमा देवी, सुषमा देवी, सुरेश यादव, विजय कुमार डॉ रोहित यादव, सुनील, मुन्ना लाल यादव इत्यादि उपस्थित रहें।
