✍️ विवेक यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की जनता से लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है। एक निजी चैनल पर उन्होंने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक भविष्य को सुरक्षित रखने का अवसर है। श्री यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उत्तर प्रदेश का चुनाव समाजवादी विचारधारा के हाथों से फिसल गया, तो देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी व्यवस्था पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित अधिकारों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर संघर्ष करना होगा। सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और जनता के बीच जाकर लोकतंत्र बचाने का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।
