करछना, प्रयागराज। प्रतापगढ़ के सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड में न्याय की आवाज बुलंद करने वाले सपा प्रवक्ता एवं पूर्व छात्र नेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इंजी. संदीप विश्वकर्मा के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को लेकर विश्वकर्मा समाज एवं बहुजन समाज में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
इंजी. संदीप विश्वकर्मा को न्याय दिलाने के आज प्रयागराज के करछना तहसील में सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन किया तथा उपजिलाधिकारी करछना को ज्ञापन सौंपकर संदीप विश्वकर्मा के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इंजी. संदीप विश्वकर्मा सौरभ, विश्वकर्मा हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहे थे। ऐसे में उनके ही विरुद्ध सत्ता के दबाव मे फर्जी 307 एवं SC/ST एक्ट फर्जी मुकदमा दर्ज करना विश्वकर्मा समाज के साथ धोख़ा है। योगी सरकार को 2027 मे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वक्ताओं ने कहा कि न्याय की आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है और क्या विश्वकर्मा समाज हिंदू नही है? प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि इंजी संदीप विश्वकर्मा के मामले में निष्पक्ष न्यायिक जांच कराकर उन्हें न्याय दिलाया जाए। साथ ही कहा गया कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
इसमे प्रमुख रूप से उपस्थित अविनाश विश्वकर्मा, सनी विश्वकर्मा, शिवम विश्वकर्मा, विजय राज सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), अधिवक्तागण एवं विश्वकर्मा समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
