मंडल आयोग के अध्यक्ष बी पी मंडल जयंती के जयंती के अवसर पर ग्राम जोरई ज्ञानपुर जनपद भदोही में विभिन्न सामाजिक न्याय गतिविधियों का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान रमेश चंद्र यादव (दादा ) की अध्यक्षता में कबड्डी के मैच का आयोजन कराया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश चंद्र यादव ने कहा कि समाज के पिछड़े वर्गों को हक और हुकूक दिलाने के लिए बी पी मंडल जी ने अपना जीवन समर्पित कर दिया उस पिछड़े समाज में आज तक उनके हक और अधिकार नहीं मिले। मंडल आयोग की संस्तुतियों को पूरी तरह से लागू नहीं किया गया। सचिवालय हो या कार्यालय अभी तक पिछड़े वर्गों की भागीदारी नहीं हो पाई है।
