✍️ मिथलेश कुमार सिंह
पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को शिक्षा सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि:-
“फर्जी एनकाउंटरों के बाद अब प्रदेश में फर्जी भर्तियों का दौर शुरू होने वाला है।”
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि मौजूदा सरकार की पहचान ही दिखावे, प्रचार और फर्जी कामकाज से बन चुकी है कानून-व्यवस्था से लेकर भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण चोरी तक, हर स्तर पर सवाल खड़े हैं उन्होंने आरोप लगाया कि योग्यता, पारदर्शिता और संवैधानिक प्रक्रियाओं की जगह अब सत्ता की नजदीकी और स्वाजातीय होना ही नियुक्तियों का पैमाना बनता जा रहा है। शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भी यदि प्रशासनिक और राजनीतिक निष्ठा को प्राथमिकता दी जाएगी, तो इसका खामियाजा प्रदेश के लाखों युवाओं को भुगतना पड़ेगा।
